Skip to content
Support 8 AM - 9 PM (Thailand time) हिंदी Thailand WhatsAppIndia WhatsApp Login / Sign up Agent login Become an agent
TOURKRO

थाईलैंड वीज़ा और TDAC फ़ॉर्म: भारतीयों के लिए आसान गाइड (2026)

सीधी बात: हाल के सालों में भारतीय पासपोर्ट वालों को घूमने के लिए थाईलैंड में बिना वीज़ा प्रवेश मिल रहा है। कितने दिन रुक सकते हैं, ये नियम कई बार बदला है, इसलिए यात्रा से पहले थाई दूतावास या थाई ई-वीज़ा की सरकारी वेबसाइट पर ज़रूर देख लें। हर यात्री को उतरने से पहले TDAC ऑनलाइन भरना होता है।

TDAC क्या है?

TDAC (Thailand Digital Arrival Card) थाईलैंड का ऑनलाइन आगमन कार्ड है। पहले प्लेन में कागज़ का फ़ॉर्म (TM6) भरते थे, अब ये ऑनलाइन भरना होता है। ये मुफ़्त है।

TDAC कैसे भरें (5 मिनट)

  1. सिर्फ़ सरकारी वेबसाइट खोलें: tdac.immigration.go.th। पैसे माँगने वाली नकली वेबसाइटों से बचें।
  2. भाषा चुनें, "Arrival Card" दबाएँ।
  3. पासपोर्ट की जानकारी भरें: नाम, पासपोर्ट नंबर, जन्म तारीख, राष्ट्रीयता (Indian)।
  4. यात्रा की जानकारी: फ़्लाइट नंबर, थाईलैंड पहुँचने की तारीख, किस देश से आ रहे हैं।
  5. होटल का पता: पहली रात का होटल (हमारे वाउचर पर लिखा होता है)।
  6. हेल्थ वाले सवालों के जवाब दें और सबमिट करें। आपके ईमेल पर पुष्टि (QR) आएगी, उसका स्क्रीनशॉट रख लें।

कब भरें? पहुँचने से पहले के कुछ दिनों में (आम तौर पर 3 दिन पहले से)। परिवार के लिए एक साथ भरने का विकल्प भी है।

एयरपोर्ट पर क्या साथ रखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या TDAC के पैसे लगते हैं?

नहीं, सरकारी वेबसाइट पर TDAC मुफ़्त है।

अगर वीज़ा-फ़्री नियम बदल जाए तो?

तब ई-वीज़ा ऑनलाइन बनता है। TourKro की टीम यात्रा से पहले आपको ताज़ा नियम बता देगी।

बच्चों का TDAC भी भरना है?

हाँ, हर यात्री का अलग TDAC बनता है, बच्चों का भी।

नियम और फ़ीस बदलती रहती हैं। ये गाइड जानकारी के लिए है; अंतिम नियम सरकारी वेबसाइट पर देखें।

WhatsApp पर पूछें

✅ Pay after confirmation🏢 Thailand licensed company📞 24x7 WhatsApp help🇮🇳 Hindi & English team
Thailand deals once a monthNew tours, festival offers and travel tips. No spam, leave any time.
DMC Profile · Thailand DMC for travel agents · Thailand transport · Become a B2B partner
Chat with us